सूर्य ग्रहण सितंबर 2025- तारीख और समय (Surya Grahan 2024 Date And Time)
- तारीख: 21 सितंबर 2025 (रविवार)
- शुरुआत का समय: रात 11:00 बजे
- समाप्ति का समय: 22 सितंबर की सुबह 03:23 बजे
क्या भारत में दिखेगा यह सूर्य ग्रहण? सूतक काल कब लगेगा?
यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा, क्योंकि यह रात के समय पड़ रहा है। इसी कारण इस ग्रहण का सूतक काल में मान्य नहीं होगा।
किस राशि और नक्षत्र में सूर्य ग्रहण लगेगा
ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार यह आंशिक सूर्य ग्रहण कन्या राशि और उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र में लगेगा।
कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण?
यह ग्रहण नेपाल, श्रीलंका, अफगानिस्तान, यूएई में नहीं दिखाई देगा। यह मुख्य रूप से न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, अंटार्कटिका और साउथ पैसिफिक के कुछ हिस्सों में दिखेगा। कुछ जगहों पर सूर्य का 80% तक हिस्सा ढका हुआ नजर आएगा।
सूर्य ग्रहण का धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व
मान्यता के अनुसार, सूर्य और चंद्र ग्रहण का सीधा संबंध राहु और केतु से माना जाता है। पुराणों में बताया गया है कि राहु सूर्य को निगलता है, जिससे ग्रहण लगता है। ग्रहण के समय ध्यान, जप और प्रार्थना का महत्व बढ़ जाता है। माना जाता है कि इस दौरान की ऊर्जा साधना और आध्यात्मिक शुद्धि के लिए खास होती है।
सितंबर 2025 सूर्य ग्रहण से जुड़े FAQs
1. सितंबर 2025 में सूर्य ग्रहण कब लगेगा?
सितंबर 2025 का सूर्य ग्रहण 21 सितंबर 2025, रविवार को पड़ेगा। यह रात 11:00 बजे शुरू होकर 22 सितंबर की सुबह 03:23 बजे खत्म होगा।
2. क्या यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा?
नहीं, यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा क्योंकि यह रात के समय लग रहा है।
3. क्या इस सूर्य ग्रहण का सूतक काल भारत में लागू होगा?
नहीं, जब भारत में ग्रहण दिखाई नहीं देता, तो सूतक काल भी मान्य नहीं होता।
4. सितंबर 2025 का सूर्य ग्रहण कहां दिखाई देगा?
यह सूर्य ग्रहण मुख्य रूप से न्यूज़ीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, अंटार्कटिका और साउथ पैसिफिक के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा।
5. यह सूर्य ग्रहण किस राशि और नक्षत्र में लगेगा?
ज्योतिष के अनुसार, यह आंशिक सूर्य ग्रहण कन्या राशि (Virgo) और उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र में लगेगा।
