Birds Nest in Home: घर में पक्षियों का घोंसला बनना शुभ होता है या अशुभ, जानिए वास्तु और धर्म के अनुसार असली मतलब



Birds Nest in Home: प्रकृति में पक्षियों का खास महत्व होता है। उनकी चहचहाहट, उड़ान और घोंसला बनाना हमेशा से खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना गया है। ज्योतिष शास्त्र, शकुन शास्त्र और वास्तु शास्त्र में भी घर में पक्षियों का घोंसला बनना शुभ संकेत माना गया है। हालांकि कुछ पक्षियों के घोंसले अशुभ भी समझे जाते हैं

क्यों माना जाता है घर में पक्षियों का घोंसला बनना शुभ?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, घर में पक्षियों का घोंसला बनना सकारात्मक ऊर्जा, स्वास्थ्य, समृद्धि और सौभाग्य का संकेत होता है। कहा जाता है कि जब कोई पक्षी अपने लिए घर में जगह बनाता है, तो वह जगह सुरक्षित और शांत मानी जाती हैयह इस बात का संकेत है कि आपके घर का वातावरण शुभ और सकारात्मक है

पक्षी जिनका घोंसला शुभ माना जाता है

गौरैया का घोंसला

अगर आपके घर में गौरैया घोंसला बनाती है, तो इसे बहुत ही शुभ माना जाता हैगौरैया को खुशहाली और समृद्धि का प्रतीक कहा गया हैमाना जाता है कि जहां गौरैया रहती हैवहां धन, प्रेम और सौभाग्य बढ़ता हैसाथ ही, यह भी कहा जाता है कि गौरैया का घोंसला दुर्भाग्य को भी दूर करता है

तोते का घोंसला

भारतीय घरों में तोते को ज्ञान, सौभाग्य और मीठी वाणी का प्रतीक माना गया है। अगर कोई तोता बिना बुलाए घर में आकर घोंसला बनाता है, तो इसे बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है। ऐसे समय में कहा जाता है कि जल्द ही कोई अच्छी खबर मिलने वाली है। साथ ही, यह करियर में तरक्की और आर्थिक प्रगति का भी संकेत होता है।

मैना का घोंसला

मैना का घर के पास आना या घोंसला बनाना भी शुभ माना गया है। ऐसा माना जाता है कि मैना जहां रहती है, वहाँ घर के सदस्यों में प्यार, शांति और सकारात्मकता बनी रहती है। वह घर के माहौल को खुशहाल बनाती है और झगड़े दूर करती है।

वे पक्षी जिनका घोंसला अशुभ माना जाता है

कबूतर का घोंसला

कबूतर शांति का प्रतीक जरूर है, लेकिन अगर वह घर के अंदर घोंसला बना ले, तो इसे शुभ नहीं माना जाता। वास्तु शास्त्र के अनुसार, कबूतर का घोंसला घर में रुकावट, आर्थिक नुकसान और करियर में अड़चनें ला सकता है।

कौवे का घोंसला

कौवा हमारे पूर्वजों का संदेशवाहक माना जाता है। लेकिन अगर वह बार-बार घर में घोंसला बनाने लगे, तो यह शुभ नहीं माना जाता। ऐसे घोंसले से घर में नकारात्मक ऊर्जा फैलती है और पितृ दोष या पूर्वजों की नाराजगी का संकेत मिलता है।

घर में कहां पक्षियों का घोंसला शुभ माना जाता है?

वास्तु के अनुसार, अगर पक्षी छत, बालकनी या आंगन में घोंसला बनाते हैं, तो यह बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे घर में सुख-शांति, धन और सौभाग्य बढ़ता है। घर में हमेशा खुशियों का माहौल बना रहता है।

कहां पक्षियों का घोंसला बनना अशुभ होता है?

अगर घोंसला बाथरूम, किचन, मुख्य दरवाजे या स्टोर रूम में बने, तो यह अशुभ माना जाता है। ऐसे स्थानों पर घोंसला बनना स्वास्थ्य और आर्थिक परेशानियों का कारण बन सकता है